Friday, 23 July 2021

नानपुर ग्राम में महिला अध्ययन केंद्र चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा एक जागरूकता शिविर का आयोजन


मेरठ 23 जुलाई (चमकता युग) महिला अध्ययन केंद्र चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा एक जागरूकता शिविर का आयोजन नानपुर ग्राम में किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा एवं प्रति कुलपति प्रोफेसर वाई विमला चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के संरक्षण में किया गया। इस अवसर पर महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रोफेसर बिंदु शर्मा ने जीवन में पोषण युक्त आहार के महत्व के बारे ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सक्रिय जीवन के लिए मनुष्य को उचित एवं पर्याप्त पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।

खराब पोषण से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और वह संवेदनशीलता बढ़ जाती है एवं मानसिक विकास बाधित होता है उन्होंने जीवन के चरणों में आहार योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी, शिशु के लिए आहार स्वस्थ विभाग के अनुसार क्या होना चाहिए, बढ़ते बच्चों के लिए संतुलित आहार किस तरह बनाएं, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं ओस्टियोपोरोसिस को रोकने के लिए कैल्शियम युक्त पदार्थ बुजुर्ग लोगों के लिए विटामिन और खनिज की आवश्यकता अधिक होती है।

इस कार्यक्रम का संचालन आर आईटी नानपुर कॉलेज में वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष शैंकी त्यागी ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ गंगा दास, मोनिका शर्मा, डॉक्टर पवन तोमर, चीफ प्रॉक्टर गुरमेहर खरे,विकास मोहन,  मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...