मेरठ 23 जुलाई (चमकता युग) लिसाड़ी गेट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। मस्जिद की दीवार के नीचे दर्जनों लोग दब गए, जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य लोग घायल हो गए हैं। एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बताया गया कि अहमद नगर गली नंबर-9 में मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़कर लोग घर लौट रहे थे।तेज बारिश आने के चलते कुछ लोग मस्जिद में ही रुक गए। इसी दौरान मस्जिद की एक निर्माणाधीन दीवार गिर गई, जिसमें एक दर्जन लोग दब गए। इस दौरान चीख पुकार मच गई और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी तरह उन्होंने दीवार के नीचे दबे लोगों को निकाला।
उधर, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। बताया गया कि तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य कई लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस अभी मलबे को हटाने में लगी। शहर विधायक रफीक अंसारी भी मौके पर पहुंच गए। मरने वाले तीनों लोगों के परिवारों में कोहराम मचा है।


No comments:
Post a Comment