मेरठ 23 जुलाई (चमकता युग) थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गोविंदपुरी निवासी पुष्पेंद्र की शादी चार साल पहले रेनू निवासी दौराला से हुई थी। वहीं गुरुवार रात रेनू छत से गिर गई। इसके बाद मायके वालों ने कंकरखेड़ा थाने में हंगामा किया और आरोप लगाया कि पति और ससुराल वालों ने महिला को छत से फेंका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
उधर, एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि महिला अभी बेहोशी की हालत में है। अस्पताल में भर्ती महिला के होश में आने के बाद पुलिस पूछताछ करेगी। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी

No comments:
Post a Comment