मेरठ 20 जुलाई (चमकता युग) आज मेरा शहर मेरी पहल ग्लोबल सोशल कनेक्ट तथा एमआईटी कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में बाईपास रोड स्थित एमआईटी कॉलेज में पौधारोपण किया गया।पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के साथ मानव जीवन पर मंडरा रहे संकट को दूर करने के लिए पौधरोपण करना जरूरी है।प्रकृति के संतुलन को बनाए रखना, मानव के जीवन को सुखी, सम्रद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का अपना विशेष महत्व है। आज अशोका, अमरूद, नींबू, सहजन, आम तथा अन्य प्रकार के पौधे एमआईटी कॉलेज के प्रांगण में लगाए गए।
इस मौके पर ग्लोबल सोशल कनेक्ट की अध्यक्षा रिचा सिंह, अभिषेक शर्मा, बबीता सोम, प्रतिमा सक्सेना, रितेश गुप्ता, संगीता , एमआईटी ग्रुप के चेयरमैन विष्णु शरण, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉक्टर संतोष दास, डीन एकेडमिक डॉक्टर देवेंद्र अरोड़ा, डॉक्टर शालिनी शर्मा प्रिंसिपल बायोटेक, डॉ आशिमा कथुरिया ,डॉ अंजना शर्मा, डॉक्टर वैशाली सहित मेरा शहर मेरी पहल के कोषाध्यक्ष एस के शर्मा कोऑर्डिनेटर अंकुश चौधरी तथा विपुल सिंघल मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment