Tuesday, 20 July 2021

पति ने घर के काम को किया माना,पत्नी ने आपने भाई बुलवा कर पति को पिटवाया।

मेरठ 20 जुलाई (चमकता युग) पति पत्‍नी में तो विवाद होते रहते है, ऐसा आपने कई बार सुना होगा। लेकिन एक पति के तेल न लाने पर पत्‍नी उससे मारपीट करन लगे या पीट दे, ऐसा शायद ही सुनने में आया होगा। ऐसा ही कुछ मामला उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में हुआ है। पति ने सरसों का तेल लाने से इनकार किया तो महिला ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पति का हाथ तोड़ दिया। शोर सुनकर आस-पड़ोस लोग एकत्र हो गए। जिन्हें देख महिला व उसके भाई फरार हो गए। देर शाम महिला के पति ने तहरीर दी है।

टीपीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम निवासी संजीव कुमार के मुताबिक सोमवार शाम उसकी पत्नी कविता के भाई रोशन व सागर आए हुए थे। खाना बनाते समय घर में तेल खत्म हो गया।कविता ने पति को सरसों का तेल लाने को कहा, लेकिन संजीव ने मना कर दिया। इस पर दंपती में कहासुनी हो गई। आरोप है कि गाली देने पर कविता व उसके भाई रोशन और सागर ने मिलकर संजीव की पिटाई कर दी। थाना प्रभारी रघुराज सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। दोनों पक्षों को मंगलवार को थाने बुलाया गया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इधर, युवक की पिटाई होने से कई जगहों पर उसको चोंट लगी है। जिस कारण पुलिस ने उसे अस्‍पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को समझकर उचित कार्रवाई की जाएगी। हालाकि अभी तक पत्‍नी और उसके भाई फरार हैं। वहीं युवक के स्‍वजन ने इस घटना पर आपत्ति जताई है और पुलिस ने उचित कार्रवाई की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...