Tuesday, 20 July 2021

18 घंटे बाद मिला बच्चे का शव।


मेरठ 20 जुलाई (चमकता युग) मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में कमेला रोड पर ताज पैलेस के पास नाले में डूबे बच्चे का शव 18 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे बच्चा नाले में गिर गया था, जिसके बाद करीब 12 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।

कमेला रोड पर नाले में 11 साल के बच्चे की नाले में डूबने से मौत हो गई। बच्चा सोमवार सुबह करीब 11 बजे नाले में गिर गया था। इसके बाद बच्चे की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब 12 घंटे लगातार पुलिस और स्थानीय लोगों ने खोजबीन की, लेकिन बच्चे की बरामदगी नहीं हो सकी। मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे बच्चे का शव नाले से बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...