Tuesday, 20 July 2021

बालिक और नाबालिक में फसा केस,दो साल पहले प्रेमी संग भागी थी लड़की।

मेरठ 20 जुलाई (चमकता युग) मेरठ से प्रेमी के साथ फरार हुई लड़की को पुलिस ने दो साल बाद बरामद तो कर लिया, लेकिन उम्र का पेच फंस गया है। कोर्ट में लड़की ने खुद को बालिग, जबकि उसके पिता ने नाबालिग बताया है। अदालत ने पुलिस को तीन दिन में टीसी का सत्यापन करने के आदेश दिए हैं। अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी। वहीं, लड़की के पिता ने कोर्ट के बाहर चेतावनी दी है कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह जान दे देगा।यह मामला रोहटा थानाक्षेत्र का है। 2019 में गांव का प्रेमी युगल फरार हो गया था। लड़की के पिता ने बेटी की उम्र 13 साल बताकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। दो साल तक पुलिस दोनों को ढूंढ नहीं पाई।महिला आयोग से शिकायत के बाद आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने मामले की जांच एसपी हापुड़ को सौंपी थी।एसपी हापुड़ ने एसआईटी गठित की, जिसमें सीओ पिलखुवा तेजवीर सिंह, इंस्पेक्टर नरेश और सर्विलांस प्रभारी जयपाल सिंह शामिल थे। पुलिस ने युगल को बरामद कर कोर्ट में पेश किया। लड़की अब डेढ़ साल के बच्चे की मां है।

एडीजी-5 की कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। जिसमें लड़की के पिता भी पहुंचे। पिता ने अपनी बेटी की कक्षा पांच की टीसी कोर्ट में पेश की, जिसमें हाल में उसकी उम्र 15 साल बताई। जबकि लड़की का दावा है कि टीसी फर्जी है और अब वह 20 साल की है। युवक से उसने शादी कर ली है।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने हापुड़ पुलिस को निर्देश दिए है कि तीन दिन में टीसी का सत्यापन करके रिपोर्ट दें। इस केस में अगली तारीख 23 जुलाई लगाई गई है। सीओ पिलखुआ तेजवीर सिंह का कहना है कि कोर्ट जो फैसला देगी, उसके आधार पर लड़की को भेजा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...