Saturday, 17 July 2021

हादसे में युवक की मौत।


मेरठ 17 जुलाई(चमकता युग) पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित दुल्हैड़ा चुंगी चौकी के पास शुक्रवार देर रात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। रात करीब देर रात दो बजे मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रहे किसी वाहन ने युवक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद काफी देर तक तक युवक का शव हाईवे किनारे पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। पल्लवपुरम कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...