Saturday, 17 July 2021

18दिन बाद पुलिस खाली हाथ,नही लगा पाई आरोपी का पता।

मेरठ 17 जुलाई(चमकता युग) थाना क्षेत्र के गांव ततीना में किसान सतपाल की बाइक सवार बदमाशों ने बीच गांव में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के 18 दिन बीतने के बाद भी थाना पुलिस और एसओजी अभी खाली हाथ है। एक भी आरोपी का सुराग नहीं लग पाया है, वहीं, परिजन इस मामले में हत्या के खुलासे को लेकर एसएसपी से भी गुहार लगा चुके हैं। एसओजी ने उक्त मामले में अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को उठाकर पूछताछ भी की है, लेकिन नतीजा शून्य है।

बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव ततीना निवासी सतपाल की 18 दिन पहले बाइक सवार बदमाशों ने बीच गांव में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद बदमाश हवा में तमंचे लहराते हुए फरार हो गए थे।परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद कप्तान के निर्देश पर एसओजी को भी सतपाल हत्याकांड खुलासे में लगाया गया था लेकिन 18 दिन बीतने के बाद भी पुलिस आज तक इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने एसएसपी से मिलकर भी केस के खुलासे की मांग की थी। उसके बाद क्राइम ब्रांच ने कुछ युवकों को उठाकर पूछताछ भी की थी लेकिन कोई जानकारी नहीं लग पाई। वहीं थाना पुलिस इस मामले में कोई ठोस जानकारी अभी तक भी प्राप्त नहीं कर पाई है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...