Saturday, 17 July 2021

प्रेमी युगल ने लगाई पुलिस से सुरक्षा की गुहार, बताया जान को खतरा


मेरठ 17 जुलाई(चमकता युग) मेरठ जनपद में परिवार के विरोध के बावजूद प्रेम विवाह रचाने वाले युगल को जान से मारने की धमकी मिल रही है। प्रेमी युगल ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं सरधना पुलिस को मामले में निर्देश दिए गए हैं।

कस्बा सरधना निवासी युवती का पिछले काफी समय से मजफ्फरनगर के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने भरोसा कर अपने परिवार को इस रिश्ते की जानकारी दी और शादी करने का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि परिजनों ने शादी कराने से इनकार कर दिया और उस पर बंदिशे डाल दीं। पिछले दिनों युवती किसी तरह घर से निकल गई और प्रेमी को घटना के बारे में बताया।

दावा है कि दोनों ने 12 जुलाई को वैदिक जनकल्याण समिति गाजियाबाद के सहयोग से प्रेम विवाह किया और फिर उसी दिन गाजियाबाद में मैरिज रजिस्ट्रेशन कराया। पुलिस ऑफिस पहुंची युवती ने बताया कि शादी के बाद उसके परिवार के साथ ही युवक के सरधना में रह रहे रिश्तेदार भी धमकी दे रहे हैं। दोनों ने शादी से जुड़े दस्तावेज भी दिखाए। अफसरों ने सरधना पुलिस को मामले का निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रेमी युगल को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।


No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...