Saturday, 17 July 2021

ग्रामीणों ने पकड़ा पिता पुत्री को खेतों में अश्लील हरकत करते हुए।


मेरठ 17 जुलाई(चमकता युग) मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र के एक गांव में पिता-पुत्री को ग्रामीणों ने खेत में अश्लील हरकतें करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया है। पुलिस अभी इस मामले में कार्रवाई करने से कतरा रही है।

वहीं, ग्रामीणों ने आरोपी को समझाने की कोशिश की लेकिन, आरोप है कि उन्होंने ग्रामीणों पर ही पथराव कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। एहतियात के तौर पर वीडियो वायरल होने वाले परिवार के घर पर पुलिस तैनात की गई है।ग्रामीणों ने वीडियो वायरल मामले पर संज्ञान लेकर इस गलत कृत्य के लिए आरोपी पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग पुलिस अधिकारियों से की वीडियो वायरल पर ग्रामीणों ने बताया कि पिता-पुत्री के नाजायज संबंध हैं। पिछले 10 साल से इस तरह का गलत कृत्य गांव में किया जा रहा था, जिसका भंडाफोड़ गुरुवार को उस वक्त हुआ जब ग्रामीणों ने पिता-पुत्री को खेत में रंगे हाथ पकड़ लिया और उनकी वीडियो तक बना ली। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है।

एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स को आरोपी के घर पर तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में है। किस धारा में कार्रवाई की जाए, इस पर मंथन किया जा रहा है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आरोपी परिवार के प्रति आक्रोश बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...