मेरठ 18 जुलाई (चमकता युग) फेसबुक पर बने दोस्त ने पहले युवती से दुष्कर्म किया। फिर उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी। इसके चलते युवती व उसके स्वजन का घर से निकलना दूभर हो गया है। न्याय नहीं मिलने पर युवती ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। टीपीनगर थाना क्षेत्र के वेदव्यासपुरी निवासी युवती के मुताबिक, करीब एक महीने पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती बुलंदशहर के ग्राम नैथला हसनपुर थाना कोतवाली देहात निवासी नवल किशोर से हुई थी। दोनों में मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी। इसी बीच नवल ने युवती को शाप्रिक्स माल पर बुलाया। इसके बाद उसे माल के निकट शीतल होटल में ले गया, जहां दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली।
युवती ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो उसने मंगलसूत्र पहनाया और मांग भरकर शादी करने का ड्रामा किया। युवती ने घर पहुंचकर अपनी बहन को आपबीती सुनाई लेकिन अन्य स्वजन को कुछ नहीं बताया। इसके बाद आरोपित वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने बताया कि एक सप्ताह पहले आरोपित मिलने का दबाव बना रहा था। उसने मिलने से मना किया तो उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी। सवाल यह है कि होटल स्टाफ ने युवती की लोकल आइडी पर कमरा कैसे दे दिया। पुलिस होटल संचालक से भी पूछताछ करेगी।

No comments:
Post a Comment