कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित एक गांव निवासी महिला के मुताबिक दो दिन पहले उसकी नाबालिग बेटी शौच को गई थी। कई घंटे तक जब वह नहीं लौटी तो उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दे दी। शनिवार को किशोरी घर पहुंची। किशोरी ने बताया कि गांव के ही दो युवक उसका अपहरण कर जंगल ले गए थे। आरोप है कि कंकरखेड़ा थाने में तहरीर देने के बाद भी पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पीड़िता की मां ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जनसुनवाई अधिकारी एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने कंकरखेड़ा प्रभारी तपेश्वर सागर को जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई निर्देश दिए हैं।
Sunday, 18 July 2021
किशोरी को अगवा कर दो दिनों तक जंगल में किया सामूहिक दुष्कर्म
मेरठ 18 जुलाई (चमकता युग) शौच के लिए जा रही किशोरी को दो युवकों ने अगवा कर लिया और दो दिन तक जंगल में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। तहरीर मिलने के बाद भी कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने आरोपितों पर मुकदमा दर्ज नहीं किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment