सूचना पाकर पहुंचे स्वजन ने पुलिस को अवगत कराते हुए घायल को शाहदरा के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर शिव प्रकाश ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि हमलावर हत्या के इरादे से आए थे। इस दौरान भठ्ठा मालिक को गोली मारी। स्टेट बैंक के बाद एक परिवार में तेहरवीं का कार्यक्रम था। जैसे ही गोली चलने की आवाज हुई तो सभी सड़क की तरफ दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गोली लगने के बाद धर्मेंद्र नीचे गिर गए थे और बदमाश उसके पास खड़े थे। अगर चंद क्षण की देरी होती तो बदमाश उसकी हत्या कर देते क्योंकि दूसरी गोली भी सड़क पर गिरने बाद ही मारी गई थी। तीसरी गोली भी चलाई लेकिन धर्मेंद्र साइड हुए तो जान बची।
धर्मेंद्र धामा रालोद के पूर्व नगराध्यक्ष भी रहे है। पिछले माह उन्होंने रालोद सुप्रीमो अजित के निधन के बाद अपने पद से त्याग पत्र दे दिया था।

No comments:
Post a Comment