Friday, 2 July 2021

पत्नी के शराब पीने से रोकने पर पति ने लगाई फांसी।


मेरठ 2 जुलाई (चमकता युग) सुबह दौराला थाना क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। जानकारी के मुताबिक लोहिया गांव निवासी 30 वर्षीय सुभाष दूध से मावा बनाने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक सुभाष शराब पीने का आदी था। जिसके चलते उसका अपनी पत्नी से अक्सर विवाद रहता था। बताया जाता है देर रात भी सुभाष के शराब पीने पर दंपति के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद सुबह सुभाष ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। शव को फंदे से उतारकर परिजन चुपचाप अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए।मगर इसी दौरान सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...