राष्ट्रीय वेबिनार के मुख्य समन्वयक एवं भागीदारी जन सहयोग समिति के सेक्रेटरी जनरल विजय गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में सुश्री न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि होंगी और सुश्री न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) सर्वोच्च न्यायालय तकनीकी सत्र में मुख्य अतिथि होंगी। सुश्री न्यायमूर्ति आर.के. फुकान न्यायाधीश गौहाटी उच्च न्यायालय, गिरिवाला सिंह जिला न्यायाधीश और सदस्य सचिव मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण, सुश्री रेखा शर्मा अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग सरकार, सुश्री नम्रता अग्रवाल अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विधिक सेवा प्राधिकरण सुभारती लॉ कॉलिज एवं सदस्य सचिव दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण, ऐश्वर्या भाटी अति० सॉलिसिटर जनरल सुप्रीम कोर्ट, प्रीति भारद्वाज दलाल अध्यक्ष हरियाणा राज्य महिला आयोग, मयंक अग्रवाल महानिदेशक (दूरदर्शन) भारत सरकार, सुभारती लॉ कॉलिज के प्राचार्य डा. वैभव गोयल भारतीय, भागीदारी जन सहयोग समिति के मुख्य संरक्षक, चैयरमेन एन.बी.ए. व पूर्व कुलपति के.के अग्रवाल, लिन्गायास यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. राजेन्द्र धर, गुरू गोबिन्द सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय का एन.एस.एस. विंग सहित देशभर के विभिन्न सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति कार्यक्रम में शामिल होगें।

No comments:
Post a Comment