Saturday, 3 July 2021

खरखौदा में प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार



मेरठ 3 जुलाई (चमकता युग) मेरठ जनपद में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां खरखौदा थाना क्षेत्र के बधौली गांव में झूठी शान की खातिर किशोरी के पिता ने प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से गांव में तनाव फैल गया। युवक को चार और किशोरी को दो गोलियां मारी गईं। किशोरी ने मरने से पहले अपने पिता के खिलाफ बयान दिया। पुलिस ने आरोपी तौसिन को हिरासत में ले लिया।

बधौली गांव निवासी आरिफ (18) पुत्र मंदूरी उर्फ अली मोहम्मद का एक किशोरी (16) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले की जानकारी किशोरी के पिता तौसिन को लग गई। शुक्रवार को आरिफ गांव की मस्जिद में नमाज पढ़कर घर लौट रहा था।इसी दौरान मस्जिद के सामने भीड़ के बीच आरोपी तौसिन ने पहले आरिफ को चार गोलियां मारीं और फिर घर जाकर बेटी की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। यह नजारा जिसने भी देखा, वहीं दंग रह गया। इस दौरान किसी ने तौसिन को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। बेटी को गोली मारने के बाद आरोपी घर में ही रहा। पुलिस पहुंची तो आरोपी ने आरिफ के परिजनों पर ही हत्या का आरोप लगाए। हालांकि बाद में उसने अपना जुल्म कबूल कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, तौसिन ने बताया कि उसकी बेटी का आरिफ से करीब तीन महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटी को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। आरिफ के पिता से भी बात की, लेकिन उन्होंने आरिफ को नहीं रोका।

वहीं शुक्रवार रात मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद आरिफ अपने घर की तरफ जा रहा था। उसकी बेटी अपने घर की छत पर खड़ी थी। दोनों में इशारे हो रहे थे। जिसको देखकर तौसिन आपा खो बैठा और दौड़कर घर पहुंच गया। घर से तमंचा लाया और फिर भीड़ के बीच वारदात को अंजाम दे डाला। बताया गया कि घटनास्थल पर करीब 50 लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...