Sunday, 18 July 2021

पत्नी से मारपीट के विरोध में युवक को चाकू मारा


मेरठ 18 जुलाई (चमकता युग) टेहरकी गांव में दबंग लोगों ने मामूली कहासुनी पर एक महिला को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा। विरोध करने पर महिला के पति पर चाकू से हमला कर दिया। कोई कार्रवाई करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई और तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

राशिद पुत्र अख्तर ने तहरीर देते हुए बताया कि पड़ौसी दबंग लोग मकान बना रहे हैं। उनकी एक दीवार से उनके मकान को नुकसान पहुंच रहा है। शनिवार सुबह उसकी पत्नी ने इसका विरोध जताया तो दबंग लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद उन्होंने घर में घुसकर उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। पता चलने पर वह घर आया तो उसे भी घेरकर पीटना शुरू कर दिया। उस पर चाकू से हमला भी किया गया। चाकू हाथ में लगने से वह लहूलुहान हो गया। बाद में आरोपी उन्हें धमकी देकर वहां से फरार हो गए। घायलों का पुलिस ने सीएचसी में मेडिकल कराया और उनकी तहरीर पर जांच में जुट गई।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...