Saturday, 3 July 2021

प्रेमी युगल ने खाया जहर।


मेरठ 3 जुलाई (चमकता युग) दिल्ली रोड स्थित एक होटल के कमरे में प्रेमी-युगल ने जहर खाकर जान दे दी। युवती के परिवार के लोगों ने दूसरी जगह शादी तय कर दी थी, जिसके चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया है। होटल के कर्मचारी ने दूसरी चाबी से कमरा खोलकर दोनों के शव बेड पर पड़े देख पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई। पुलिस को होटल से सुसाइड नोट भी बरामद हुए हैं। 

जिसमे युवती ने सुसाइड नोट में लिखा कि युवक से बिछड़कर जीने का कोई अर्थ नहीं। इस कारण आत्‍मघाती कदम उठाया।

टीपीनगर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित मोहकमपुर में तिरुपति होटल में शुक्रवार की दोपहर मोहकमपुर के रोहन और शिवपुरी की रहने वाली अर्चना ने कमरा बुक किया था। होटल स्वामी नवनीत ने बताया कि दोनों ने बर्थ-डे पार्टी मनाने के लिए कमरा बुक किया था। हालांकि अपने खाने का सामान भी साथ लेकर आए थे। शाम को करीब पांच बजे तक रोहन ने अपनी बाइक को होटल की अंदर पार्किंग में खड़ा किया। उसके बाद फिर से रूम के अंदर चला गया। दोनों ने रात में कोई आर्डर नहीं दिया। उनका कहना था कि खाने का सभी इंतजाम साथ लेकर आए है।

सुबह दस बजे तक भी दोनों कमरे से बाहर नहीं आए। तब होटल के स्टाफ गौरव ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खोला गया। उसके बाद भी होटल के स्टाफ ने तीस मिनट बाद दोबारा से दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला तो अपनी चाबी से खोला गया। देखा कि बेड पर दोनों के शव पड़े है। पास के एक सुसाइड नोट रखा था। डस्टबिन में सल्फास का खाली पाउच पड़ा था। बेडरूम की चादर पर उनके मुंह से निकला सफेद पावडर पड़ा हुआ था। दोनों को मृत अवस्था में देखकर टीपीनगर पुलिस को सूचना दी गई। टीपीनगर पुलिस के साथ ही एसपी सिटी विनीत भटनागर भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल ही उन्होंने फोरेंसिंक टीम को बुलाया। टीम ने फिंगर प्रिंट लिए साथ ही जहरीले पदार्थ के पाउच को भी कब्जे में लिया। उसके बाद दोनों मृतकों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी।

अर्चना ने लिखा था कि उसकी शादी परिवार के लोगों ने दूसरी जगह तय कर दी है। इसलिए उसका रोहन के बिना मन नहीं लगता है। अपने मन को कई बार समझाने की कोशिश की। तब भी हर समय रोहन ही दिखाई देता है। रोहन से अलग रहकर जीने का कोई अर्थ नहीं है। जिंदा रहकर नहीं मिल सकते है। तो एक साथ मरकर तो मिल जाएंगे। इसलिए अपनी मर्जी से जान दे रहे है। हमारी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है।


No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...