Sunday, 18 July 2021

सिग्नेचर डांस एकेडमी ने किया मेरठ टैलेंट हंट



मेरठ 18 जुलाई (चमकता युग) बागपत रोड़ स्थित ईहा पैलेस में सिग्नेचर डांस एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर शिवम सेम ने डांसिंग व मॉडलिंग का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन ने किया।इस कार्यक्रम में अलका चौधरी व लोकेश सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया एवं माता की ज्योत प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। डांस के जज हर्ष कुमार, प्रदीप कुमार, तान्या सिंघल, सिंगिंग के जज बॉलीवुड के सिंगर अमित जैन, विक्रांत सिंह, मॉडलिंग के जज करण कपूर, हमजा खान, नसरा मिर्जा, राधिका गौतम,फैशन डिजाइनर जाहिद खान, अजरा अंसारी और मेकअप आर्टिस्ट माही यादव, अर्श सैफी, मोनिका सूर्यवंशी रहे। जिनका अंतिम निर्णय मान्य रहा। डांस में इशांत एकलव्य, कुणाल, निशांत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। सिंगिंग में सौम्य गुलाटी, आकांक्षा और तृष्णा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही मॉडलिंग में अक्षत खान, रितिक गौतम और रवि रहे।कार्यक्रम में शिवम सेम, हर्षिता, रोहित, साहिल, रोहित सिंह, इशिता शर्मा, रिया सिंह , दिव्यांशी, प्रिंस, आशीष, अनुज, हर्ष आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...