Friday, 13 August 2021

सुभारती विश्वविद्यालय एवं आर.ए.एफ.108 ने संयुक्त रूप से किया फ्रीडम रन का आयोजन।



फ्रीडम रन में सुभारती विश्वविद्यालय व आर.ए.एफ. 108 के जवानों ने दिया देश को चुस्त दुरूस्त रहने का संदेश।

मेरठ 13 अगस्त(चमकता युग) फिट इंडिया मुवमेंट भारत सरकार द्वारा संकल्पित एक सार्वजनिक आंदोलन है।जिसका उद्देश्य अपने नागरिको को शारीरिक रूप से और अधिक फिट होने के लिए प्रेरित करना है।इसके तहत ग्रह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 13 अगस्त से 02 अक्टूबर तक फिट इंडिया रन 02 को सम्पादित करने हेतु निर्देश दिये है।इसी के अनुपालन में स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना,एनसीसी 70 यूपी बटालियन एवं रैपिड एक्शन फोर्स 108 बटालियन के संयुक्त तत्वाधान में फ्रीडम रन का आयोजन किया गया।फ्रीडम रन का शुभारंभ वेद व्यास पुरी स्थित आर.ए.एफ.108 बटालियन के मुख्यालय से सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति ब्रिगेडियर डा.वी.पी सिंह एवं आर.ए.एफ.108 के कमांडिंग ऑफिसर श्री राजेन्द्र प्रसाद ने धावकों को हरी झंडी दिखा कर किया। फ्रीडम रन में सुभारती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों समेत आर.ए.एफ.108 के जवानों व क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। फ्रीडम रन का समापन सुभारती विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर हुआ।इस अवसर पर कुलपति ब्रिगेडियर डा.वी.पी सिंह ने कहा कि युवाओं का जोश हमारे देश की शक्ति है।उन्होंने फ्रीडम रन के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और शरीर को चुस्त रखने के लिये दौड़ना सबसे बेहतर माध्यम है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय अपने सभी विद्यार्थियों को शारीरिक शिक्षा में दक्ष बनाकर स्वस्थ के प्रति सजग कर रह है।उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय हेल्थ प्रमोटिंग विश्वविद्यालय है जिसमें छात्र छात्राओं को स्वस्थ के प्रति जागरूक करने के साथ खेल के विभिन्न प्रारूपों में माहिर बनाया जा रहा है। उन्होंने देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस प्रकार आजादी के अमृत महोत्सव में देश का हर नागरिक प्रतिभाग करके सशक्त व स्वस्थ्य राष्ट्र का संदेश दे रहा है यह पूरे भारत वर्ष के लिये गौरवान्वित पल है।रैपिड एक्शन फोर्स 108 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर श्री राजेन्द्र प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनभागीदारी से जन आन्दोलन के अन्तर्गत आजादी के अमृत महोत्सव को जिस प्रकार सुभारती विश्वविद्यालय ने आर.ए.एफ.108 के साथ मिलकर प्रमुखता से लोगो को स्वस्थ के प्रति जागरूक किया है यह बड़ी सराहनीय बात है। उन्होंने कहा कि अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना हम सभी का मूल कर्तव्य है और फ्रीडम रन में प्रतिभाग करने वाले हर व्यक्ति जिसमें बुजुर्गों से लेकर बच्चों ने उत्साह दिखाते हुए आजादी के अमृत महोत्सव की सफलता में अपना योगदान दिया है, इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रात काल का व्यायाम हमारे शरीर को पुष्ट बनाकर रोगों से रक्षा करता है इसलिये प्रतिदिन दौड़ व व्यायाम को आवश्यक करना चाहिए।सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया मूवमेंट की फ्रीडम रन में भाग ले रहे प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर से ही हम अपने कर्तव्यों को निभा सकते है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाने से लेकर समाज एवं देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व कर सकता है। इसलिये फ्रीडम रन को देश की प्राथमिकता बनाते हुए समस्त देशवासी प्रतिदिन दौड़ लगाएं व व्यायाम एवं योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें ताकि स्वस्थ व सशक्त राष्ट्र का निमार्ण हो सकें। उन्होंने आर.ए.एफ.108 बटालियन को धन्यवाद देते हुए कहा सभी विद्याथियों एवं अन्य व्यक्तियों को भी देश के जवानों से प्रेरणा लेकर अपने स्वस्थ की देखभाल करनी चाहिए।सुभारती एन.एस.एस व एन.सी.सी. के सलाहकार डा. हिरो हितो ने कहा कि देशवासी फिट रहकर ही अपने तन मन को स्वस्थ रखते हुए देश को विकास के शिखर पर पहुंचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय में एन.एस.एस.व एन.सी.सी यूनिट प्रतिबद्धता के साथ देश को उन्नत करने के लिये विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आर.ए.एफ.108 बटालियन व सुभारती विश्वविद्यालय ने फ्रीडम रन का सफल आयोजन करके क्षेत्रवासियों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया है यह बहुत गर्व की बात है।एन.एस.एस के कार्यक्रम समन्वयक डा.नीरज कर्ण सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश में राष्ट्रीयता की ऊर्जा को सशक्त बनाते हुए यह दौड़ आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य है और युवाओं का उत्तम स्वास्थ्य उन्हें जीवन में अपार सफलता प्राप्त करने में सहयोगी बनेंगा तथा अपने स्वस्थ शरीर से देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करने में ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान अपने ओजस्वी संचालन से सभी का उत्साह वर्धन किया।इस अवसर पर आर.ए.एफ.108 से द्वितीय कमान अधिकारी सुनील कुमार रंजन,डिप्टी कमाण्डेन्ट नीरज कुमार चौधरी, डिप्टी कमाण्डेन्ट सत्यप्रकाश चतुर्वेदी,सहायक कमाण्डेन्ट कपिल सिंह,अजय बशिष्ट,धमेन्द्र सिंह,विकास सिंह,भगवती चरण सिंह,चिकित्सा अधिकारी डा.दीपिका शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।साथ ही सुभारती विश्वविद्यालय से एन.सी.सी. इंचार्ज डॉ.संदीप चौधरी,डॉ. अनोज राज,डॉ.चन्द्रकीर्ति भंते, डॉ.सीमा शर्मा,मयंक सिंह, पल्लवी त्यागी,स्वाती वधावन, धमेन्द्र,समेत सभी संकायों व विभागों के फैकल्टी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...