इस कैम्प के मुख्य संयोजक चार्म्स केसल सोसायटी के डायरेक्टर व राष्ट्रीय व्यापार मंडल के मेरठ कमिश्नरी के अध्यक्ष अजय सिंघल रहे। शहर के समस्त नागरिकों को वेक्सीन लगाए जाने की मुहीम को गति प्रदान करने के उद्देश्य से इस कैम्प का आयोजन चार्म्स सोसायटी में किया गया।
शिविर का उदघाटन भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने किया। उन्होंने कहा राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा आयोजित वेक्सिनेशन कैंप की समस्त व्यवस्थाओं व सुविधाओं से पूर्ण सेवा कार्य को देखकर इससे प्रेरणा स्वरूप सभी को सरकार के जनकल्याणारी लक्ष्य को पूरा करने में तत्पर रहना चाहिए जिससे कि समय रहते सभी आम जन को लाभान्वित किया जा सके।
इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने कहा तीसरी लहर से बचाव का सरल उपाय वैक्सीनेशन ही है इसमें कोताहि न बरतें।
राष्ट्रीय कोर्डिनेटर पंडित राकेश शर्मा सदरपुर ने कहा अभी भी लोगों को सावधानी की अधिक आवश्यकता है इसलिए सभी को सरकारी गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए अति शीघ्र वैक्सिनेशन कराना चाहिए।व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी ने बताया कोरोनावायरस के कहर से बचने का सरल उपाय अपना वेक्सिनेशन, दो गज दूरी, मास्क हो जरूरी तथा हाथों को साबुन से धोना। पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा अपने आप को, परिवार को, शहर को, प्रदेश को व देश को सुरक्षित करने के लिए हम सभी को जागरूकता का प्रमाण देना चाहिए।
इस दौरान राष्ट्रीय व्यापार मंडल के मेरठ मंडल अध्यक्ष व चार्म्स केसल सोसायटी के डायरेक्टर अजय सिंघल व उनकी टीम ने वैक्सिनेशन कैंप में पधारे सभी लाभकारी को सहयोग करते हुए सहूलियत के साथ वैक्सिनेशन कराने में टोकन व्यवस्था करते हुए वरिष्ठ नागरिकों , महिलाओं, युवाओं को वैक्सिनेशन सरल व्यवस्था के साथ लगवाने में मदद की।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल की टीम के साथ महिला जिलाध्यक्ष डॉक्टर सोनिका शर्मा द्वारा मेडिकल ऑफिस इंचार्ज डॉक्टर निहारिका व उनकी स्वास्थ्य विभाग की टीम का अभिनन्दन व आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पंकज त्यागी, परमानंद सिंघल,राजीव अग्रवाल, राहुल कुमार,श्याम शर्मा, तपेंद्र कुमार, तरुण कुमार आदि का सहयोग सराहनीय रहा ।

No comments:
Post a Comment