Saturday, 28 August 2021

कल्याणकारी योजनाओं को मुस्लिमों को घर-घर जाकर बताने के निर्देश


मेरठ 28 अगस्त (चमकता युग) भारतीय उद्योग विकास व्यापार मंडल के अध्यक्ष व भाजपा नेता काजी शादाब ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संजय विनायक जोशी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर संजय विनायक जोशी ने काजी शादाब से उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में चर्चा की। उन्होंने काजी शादाब को निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश के मुस्लिम समाज के लोगों को केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में घर-घर जाकर बताएं। इस मौके पर ओमवीर सिंह, नूर मोहम्मद अंसारी, मुख्तार अली गुड्डू आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...