Saturday, 21 August 2021

30 सेकंड में खोल देते थे ताला, 6 लाख के माल के साथ गिरफ्तार।

मेरठ 21 अगस्त(चमकता युग)दुकान और मकान पर लगा मजबूत से मजबूत ताला गिरोह के सदस्य 30 सेकेंड में तोड़ देते थे। उसके बाद मकान और दुकान को पूरी तरह से खंगाल देते थे। पल्लवपुरम पुलिस ने मकान व दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले ताला तोड़ गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में तीनों बदमाशों ने बताया कि उन्होंने अलीगढ़ में ताला बनाने वालों के यहां से ताला खोलने की ट्रेनिंग ली उसके बाद ताला तोड़कर चोरी करने का काम शुरू कर दिया। गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह अलीगढ के ताला बाबा की पूजा करते थे उसके बाद अपने मिशन पर निकलते थे।तीनों बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 15 हजार रुपये और करीब छह लाख रुपये के सोने व चांदी के गहने बरामद किए हैं। पुलिस ने डौरली गांव में हुई 11 लाख की चोरी का भी राजफाश किया है।शनिवार को पल्लवपुरम थाने में एसपी सिटी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि छह अगस्त को पल्लवपुरम की रुड़की रोड स्थित डौरली गांव निवासी सुरेश चंद शर्मा अधिवक्ता के घर के ताले तोड़कर सोने व चांदी के गहने और एक लाख रुपये से अधिक नगदी चोरी हुई थी। यह चोरी करीब 11 लाख कीमत की बताई गई थी। बदमाश गली में एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे, जो प्रेशन प्रो बाइक से जा रहे थे। फुटेज के आधार पर ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस ने पल्लवपुरम हाईवे के पास तीन संदिग्धों को खड़े देखा। पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वह भाग निकले। तीनों को धर दबोचा।पूछताछ में तीनों ताला तोड़ गिरोह के बदमाश निकले। बदमाशों की निशानदेही पर सोने व चांदी के गहनों के अलावा 15 हजार रुपये नगद बरामद किए। बरामद गहने अधिवक्ता के घर से चोरी करना पुलिस को बताया गया। पुलिस ने अधिवक्ता को बुलाकर गहनों की जांच कराई, जिस पर वह गहने अधिवक्ता के घर से हुए चोरी वाले ही थे।साथ ही जिस बाइक से लूट की थी, वह भी बरामद हुई है। बाइक को बदमाशों ने दिल्ली के सदर से चोरी की थी। बदमाश गहने चोरी कर मेरठ व दिल्ली के कई सुनारों को बेचते थे। प्रेसवार्ता में सीओ दौराला आशीष शर्मा व इंस्पेक्टर पल्लवपुरम देवेश शर्मा मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...