मेरठ 21 अगस्त(चमकता युग) गंगानगर में बीती 29 जुलाई को न्यू मीनाक्षीपुरम में कंठी माता मंदिर के पास सैनिक के घर में चोरी की वारदात को पुलिस ने सर्विलांस टीम की सहायता से शनिवार को राजफाश कर दिया है।सैनिक के घर में ताला तोड़कर नकदी, आभूषण व घरेलू सामान समेत लाखों की चोरी हुई थी। लेकिन पुलिस दो आरोपितों के कब्जे से केवल एक मोबाइल बरामद ही कर सकी है।न्यू मीनाक्षीपुरम निवासी संगीता पत्नी मिंटू ने बताया कि उनके घर से ताला तोड़कर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने घर के अंदर से सोने व चांदी के आभूषण के अलावा, 30 हजार रुपये की नकदी, कैंटीन के दो कार्ड, दो मोबाइल और घरेलू सामान चोरी कर लिया था। गंगानगर पुलिस ने 29 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया था।इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने खटकाना पुल से चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें कालू उर्फ दुष्यंत पुत्र धनपत सिंह निवासी शिव मंदिर अम्हेडा व पुनीत पुत्र जगत सिंह निवासी आश्रम के सामने वाली गली अम्हेडा के कब्जे से एक रेड मी मोबाइल बरामद हुआ है। यह सैनिक के घर से चोरी हुआ था। हालांकि पुलिस अभी पकड़े बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment