मेरठ 16 अगस्त (चमकता युग) संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 33वें हफ्ते का आयोजन युवा ब्राह्मण समाज संस्था के द्वारा आयोजित किया गया।अन्न सेवा संकल्प के अंतर्गत युवा ब्राह्मण समाज संस्था के द्वारा पुरी,सब्जी,रायते के प्रसाद का वितरण कर अन्न सेवा का कार्य किया गया। युवा ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भंडारे में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील भराला (राज्यमंत्री) उपस्थित रहे। उन्होंने भंडारे के आयोजन के लिए आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को अच्छा संदेश देते है। संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने बताया कि संवाद फाउंडेशन लगातार संस्था के सदस्यों और सामाजिक लोगों के सहयोग से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। अन्न सेवा संकल्प के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने वाले युवा ब्राह्मण समाज संस्था के अध्यक्ष पंडित अश्वनी कौशिक ने कहा कि ऐसे आयोजन निरन्तर होते रहने चाहिए,क्योंकि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य बहुत ही जरूरी है और ऐसे आयोजन में सहभागी बनना बहुत ही सुखद अहसास देता है। शिक्षाविद संजय शर्मा ने कहा कि अन्न सेवा के माध्यम से मानव सेवा होती है, यह कार्य बहुत ही पुनीत कार्य है। एडवोकेट संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यह एक पवित्र संकल्प है और इस आयोजन पर ईश्वर का आशीर्वाद हैं। महेश शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन से जुड़ कर सेवा करना प्रेरणा देता है। राजकुमार गोयल ने भी अन्न सेवा को प्रेरित करने वाला कार्य बताया। इस अवसर पर पंडित अश्वनी कौशिक, प्रशान्त कौशिक, संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट, महेश शर्मा, सतपाल दत्त शर्मा, नगर निगम उपाध्यक्ष पार्षद रंजन शर्मा, पंकज शर्मा शताब्दी नगर, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, पूर्व पार्षद राकेश शर्मा, संजय शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष बीजेपी पीयूष शास्त्री, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, व्यापार संघ उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, मंत्री मनीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रमोद दीक्षित, संदीप पाराशर, राकेश गौड, जिला कांग्रेस महासचिव तरुण शर्मा, तरुण भारद्वाज, व्यापारी नेता कुलदीप गुप्ता, शिवम शर्मा, संदीप पाराशर, अंकित शर्मा, कल्पना पांडे, अशोक शर्मा, गौरव शर्मा, रितिन शर्मा, विक्रम शर्मा, पं.सुमित प्रधान, शरद शर्मा, प्रशान्त शर्मा,दुष्यंत शर्मा, सुशील शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 31 अगस्त (CY न्यूज) झारखंड राज्य के दुमका जिले में जरुआडीह मोहल्ला निवासी अंकिता को पास ही के रहने वाले शाहरुख ने 22 अगस्त की शाम फोन प...

No comments:
Post a Comment