Friday, 27 August 2021

बिजली एसडीओ से मारपीट के मामले में मेरठ से पहुंची जांच टीम।

मेरठ 27 अगस्त(चमकता युग) कई महीने पूर्व डिवीजन तीन एक्सईएन के आफिस में दो एसडीओ के बीच हुई मारपीट को केस फिर ताजा हो गया है। पीड़ित एसडीओ की पत्नी की ओर से एमडी को पत्र भेजकर न्याय दिलाए जाने की मांग पर एमडी ने जांच टीम को मुरादाबाद भेजा।टीम ने यहां पहुंचने के बाद दोनों एसडीओ,एक्सईएन व एसई के भी बयान लिए। एमडी के द्वारा कराई गई जांच से अब ऐसा लग रहा है कि जल्द ही इस केस में निष्पक्ष कार्रवाई हो जाएगी। कई महीने पहले एक्सईएन तीन के आफिस में पीतलनगरी एसडीओ और सीतापुरी के पूर्व एसडीओ के बीच एक केस को लेकर बहस हो गई,जिसमें कुछ ही देर में मारपीट हो गई। मामला अखबारों की सुर्खियां बनने पूर्व एसई ने मामले की जांच एक्सईएन मीटर व एक्सईएन टू को दी,जिन्होंने काफी प्रयास के बाद जांच पूरी करके एसई को दी लेकिन इस कार्रवाई से पीड़ित एसडीओ और उनका परिवार संतुष्ट नहीं हुआ। इस पर एसडीओ की पत्नी ने एमडी को पत्र भेजकर उनको घटना से अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई। इसमें एमडी पश्चिमांचल अरविंद मल्लपा बंगारी ने मेरठ में तैनात एसई राजीव माहेश्वरी और एक्सईएन भुवनराज ने डिवीजन तीन एक्सईएन के बयान लिए, साथ दोनों एसडीओ के भी बयान दर्ज किए। इसके साथ ही उस समय तैनात एसई नगर से भी उनका पक्ष जाना। सभी बयान दर्ज करने के बाद टीम लौट गई। मेरठ से टीम के आने के बाद खामोश पड़े केस में फिर हलचल तेज हो गई। एमडी की इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मची हुई है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...