Friday, 27 August 2021

सर्राफा के बेटे को अगवा करने कोशिश,मारुति वैन में थे बदमाश।

मेरठ 27 अगस्त(चमकता युग) मंदिर से लौट रहे सराफ के बेटे को मारुति वैन सवार बदमाशों ने उठाने का प्रयास किया। बच्चे ने गार्ड को आवाज दी तो बदमाश उसे छोड़कर भाग गए। बच्चे ने बताया कि बदमाशों ने पिस्टल भी लगा रखी थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। बच्चे के पिता ने तहरीर दे दी है।सदर बाजार थाना क्षेत्र के थापर नगर निवासी अनुज जैन की सदर बाजार में सराफ की दुकान है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उनका नौ वर्षीय बेटा घर के पास स्थित मंदिर से साइकिल से लौट रहा था। जैसे ही वह घर के पास पहुंचा तो मोड़ पर एक वैन खड़ी थी। एक बदमाश उतरा और बच्चे को साथ चलने के लिए कहा। उसका हाथ भी पकड़ लिया था। बच्चे ने उसके पिस्टल लगी देखी तो गार्ड को आवाज दे दी। जैसे ही गार्ड दौड़ा तो बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गए। बच्चे ने घर जाकर मां को जानकारी दी। उन्होंने पति को बताया तो वह भी घर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को बताया गया। थाना प्रभारी बिजेंद्र राणा ने बताया कि बच्चे को उठाने के प्रयास की सूचना मिली थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की है, लेकिन कहीं भी कोई वैन नहीं दिखाई दे रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है, इसलिए बच्चे से बातचीत की जा रही है। घटना करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जबकि पुलिस को साढ़े चार बजे सूचना दी गई।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...