नगर निगम के अधिकारियों व पार्षद की लापरवाही के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो चुके हैं यहां पर हल्की सी बारिश भी इतना विकराल रूप ले लेती है कि रास्ते पर जगह-जगह बने हुए गड्ढों में उसका पानी भर जाता है आए दिन कोई ना कोई बाइक सवार व छोटे बच्चे इस कीचड़ में फंस कर कई बार चोटिल हो चुके हैं।यहां के क्षेत्रीय लोग विजेंद्र सिंह, प्रदीप शर्मा गजेंद्र सिंह ने बताया कि, ईसके बारे में कई बार नगर निगम के अधिकारियों व क्षेत्रीय पार्षद ब्रह्मसिंह को जलभराव से होने वाली समस्या से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन इसके बावजूद भी नगर निगम के अधिकारियों व पार्षद के उनकी समस्याओं के निस्तारण को लेकर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। बीते करीब दो माह पूर्व भी क्षेत्रीय पार्षद ब्रह्मसिह ने कालोनी में आकर उनकी समस्याओं को सुना था जिसके बाद उन्होंने 200 मीटर रास्ता व 10 लाइटे। लगवाने के आश्वासन दिया दिया बावजूद इसके दो माह बीत जाने पर भी न तो लाइट की व्यवस्था की गयी न ही रास्ते का कोई समाधान निकला, अब ऐसे में बड़ा प्रश्न यह उठता है कि आखिर आश्वासन के दम पर क्या उनकी समस्याओं का निस्तारण हो सकेगा।या फिर यहां के लोग ऐसे ही नारकीय जीवन जीने को मजबूर रहेंगे ।दो माह बाद पुनः बारिश के कारण हुए जल भराव की समस्य को लेकर जब पार्षद ब्रह्मसिंह से बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि,मैं इस समस्या के समाधान को लेकर पूरा प्रयास कर रहा हूँ। इस विषय को लेकर मैंने डूडा के अधिकारियों से बात कर इसका नक्शा पास कराते हुऐ उनको इस समस्या से अवगत करा दिया था। एवं लाइटो के लिए नगर निगम को लिखित पत्र भेज चुका हूँ। एवं केंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल का भी लेटर पैड भिजवा चुका हूँ साथ ही लेटर पर डी एम के भी आदेश करा चुका हूं लेकिन नगर निगम केअधिकारियों ने अपनी लापरवाही के चलते इस पर कोई गौर नही किया। इस सम्बंध में जब डूडा के सी ओ आशीष सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि,मामले से सम्बंधित जो कार्यवाही थी वो मैं शाशन को भेज चुका हूं एवं किसी के लेटर पैड लगाने से शाशन पैसा नही भेजता है जब शाशन से पैसा आयेगा तब अग्रिम कार्यवाही की जाने की बात करते हुए पल्ला झाड़ लिया।
Monday, 23 August 2021
नगर निगम व पार्षद की अनदेखी के चलते नारकीय जीवन जीने को मजबूर हुए लोग
मेरठ 23 अगस्त (चमकता युग) नगर निगम की अनदेखी वह क्षेत्रीय पार्षद की लापरवाही के कारण रोहटा रोड स्थित ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल के पास बसी आवासीय कॉलोनी कवि नगर के लोग जलभराव की समस्या से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो चुके हैं जिसकी शिकायत कई बार नगर निगम के अधिकारियों, डूडा के अधिकारियों व क्षेत्रीय पार्षद से की गई,लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। आपको बता दें कि, रोहटा रोड स्थित ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल के पीछे बस्सी आवासीय कॉलोनी कवि नगर में जलभराव की समस्या अब बेहद विकराल रूप ले चुकी है जलभराव के कारण आये दिन हो रहे हादसों के बावजूद भी नगर निगम के अधिकारी व क्षेत्रीय पार्षद यहां की स्थिति से अनजान बने हुए हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...


No comments:
Post a Comment