मेरठ 23 अगस्त (चमकता युग) स्वर्ण आभूषणों पर हालमार्क यूनिक आइंडेटिफिकेशन के अंकन का सराफा व्यापारी विरोध कर रहे हैं। जहां तक ग्राहकों की बात है हालमार्क को इसलिए लागू किया गया है कि उन्हें उनके द्वारा दी गई कीमत का उचित शुद्धता का आभूषण मिल सके।सोमवार को उत्तर प्रदेश सराफा व्यापारी एसोसिएशन के आवहन पर शहर में आभूषणों की दुकानें बंद रही हालाकि सोमवार को साप्ताहिक बंदी भी थी पर शहर के अलग अलग बाजारों में दुकानें बंद रहने की सूचना रही शहर सर्राफा बाजार में दुकानों पर पोस्टर चस्पा किए गए थे जिसमें उल्लेख था हालमार्क कानून लागू करने का व्यापारी समर्थन करते है। पर एचयूआइडी स्वीकार नहीं है। मेरठ बुलियान ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंञी विजय आनंद अग्रवाल का कहना है कि एचयूआइडी के अंकन की जो प्रक्रिया है उसमें काफी समय लगता है। कम वजन के ऐसे गहनों के बिलों पर भी एचयूआइडी लिखना होगा। ऐसा व्यापारी के लिए संभव नहीं है। अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि हम व्यापारी हैं कोई एकाउंटेंट नहीं हैं। दो ग्राम से अधिक के आभूषणों पर एचयूआइडी करना अनिवार्य है। मेरठ में थोक में गहने बनते हैं ऐसे में अगर कोई व्यापारी तीन ग्राम की 40 की अंगूठी बनवाता है तो हर एक नग पर एचयूआइडी डलवानी होगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment