मेरठ 26 अगस्त (चमकता युग) विकास भवन में शशांक चौधरी आई.ए.एस,सी.डी.ओ मेरठ की अध्यक्षता में व्यापार बंधु बैठक का आयोजन किया गया। विष्णु दत्त पाराशर जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मेरठ ने राजकीय इंटर कॉलेज की दीवार के सहारे अवैध अतिक्रमण को हटाकर गाड़ियों के लिए पार्किंग के निर्माण कराने हेतु तथा शिव चौक छिप्पी टैंक चौराहे पर एक पेशाब घर बनाने हेतु अनुरोध किया। सुधांशु कंसल मंत्री संयुक्त व्यापार संघ ने ईवज़ चौराहे की सीवर पाइप लाइन जो पिछले कई वर्षों से बंद है उसको खुलवाने तथा ईव्ज चौराहे पर राहगीरों व दुकानदारों के लिए पेशाब घर बनाने का अनुरोध किया। रजनीश कौशल महामंत्री जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन ने पोर्टल के खराब चलते दवा व्यापारियों के पंजीकरण का नवीनीकरण ना हो पाने के कारण पंजीकरण निरस्तीकरण होने के स्थिति में आ गए हैं,निवेदन किया गया कि जल्द से जल्द पोर्टल को ठीक करा कर सभी व्यापारियों के रुके हुए नवीनीकरण शीघ्र कराए जाए। विपुल सिंघल महामंत्री संयुक्त व्यापार समिति मेरठ ने मंगल पांडे नगर सेक्टर 1 में बने वस्तु एवं सेवा कर विभाग के कार्यालय पर व्यापारियों के लिए पार्किंग व्यवस्था कराए जाने हेतु तथा नगर निगम मेरठ द्वारा मेरठ के विभिन्न मार्गों पर प्रत्येक 500 मीटर पर लगे स्वीकृत होल्डिंग की सूची को सार्वजनिक करने की मांग की ताकि बाजारों में लगे अवैध होर्डिंग जिनकी वजह से व्यापार प्रभावित होता है दुकाने दिखाई नहीं देती उनको हटाया जा सके। नवीन अग्रवाल अध्यक्ष संयुक्त व्यापार समिति मेरठ ने गढ़ रोड पर डिग्गी चौक से आबू नाले तक दोनों और व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के आगे बने नाले को खोलने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि छोटा जेसीबी लगाकर एक बार डिग्गी चौक से आबू नाले तक के गढ़ रोड की दोनों और नाले खुलवा कर पानी का बहाव सुचारू रूप से चालू किया जाए जिससे बारिश में पानी सड़को पर न आये और नाले में भरे पानी मे मच्छर पैदा ना हो। इस मौके पर विष्णु दत्त पाराशर,विपुल सिंघल,नवीन अग्रवाल,सुधांशु सिंघल,गिरीश मक्कड़,अकरम गाजी,रजनीश कौशल,गिरीश मक्कड़ सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment