मोदी नगर 26 अगस्त (चमकता युग) दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित एस.आर.एम.आई.एस.टी के डिपार्टमेंट ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के तत्वाधान में तकनीकी शिक्षा के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के अंतर्गत अटल स्कीम के तहत पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम हो रहा है। 23 अगस्त से प्रारंभ हुए इस प्रोग्राम का समापन 27 अगस्त को होगा। नॉवेल मेटेरियल्स पर चलने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर विशिष्ट अतिथि डॉ.अरुण कुमार शाह,डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन से सेवानीवृत वैज्ञानिक,ने शिक्षा प्रणाली में तेजी से बदलते फोकस पर अपनी अंतर्दृष्टि साझा करके सभा को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने ने मानव जीवन में मैटेरियल की उपयोगिता को बताते हुए बताया कि कैसे मानव सभ्यताओं के नाम इनसे परभावित होकर जैसे पाषाण युग,कांस्य युग,लोह युग और अब सिलिकॉन युग के नाम पर रखे गए हैं । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.प्रमोद सत्यावली, वैज्ञानिक और असोसिएट डायरेक्टर डी.जी.आर.ई डी.आर.डी.ओ,चंडीगढ़ ने मेटेरिलस में हो रही नई शौध और खोजों के बारे में बताया। डॉ.सत्यवाली ने बताया कि कैसे मैटेरियल में हो रही खोजें हमारी आने वाली दुनिया को बदलने का दम रखती हैं। उन्होंने इंडस्ट्री 4.0 के लिए जरूरी मैटेरियल की और भी ध्यान दिलवाया। इस कार्यक्रम का स्वागत भाषण डॉ.धौम्या भट्ट, हेड प्लेसमेंट ने दिया। एस.आर.एम.आई.एस.टी के डीन डॉ.देवेंद्र कुमार शर्मा ने संस्थान द्वारा शिक्षक और विद्यार्थी उत्थान के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी और सबका स्वागत भी किया। डॉ.विकास गोयत, हेड मैकेनिकल इंजीनियरिंग ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व सभी वक्ताओं का कार्यक्रम से जुड़ने के लिए धन्यवाद किया। एस.आर.एम के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ.एस विश्वनाथन ने कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी।ए.आई.सी.टी.ई-ए.टी.ए.एल द्वारा प्रायोजित,नॉवेल मैटेरियल्स पर पांच दिवसीय एफ.डी.पी के समन्वयक डॉ.ज्ञानेन्द्र घनगस, और सह-समन्वयक नीरज गहलोत और आशीष कुमार हैं। इस ऑनलाइन कार्यक्रम के शुभारंभ में डॉ.एन.एम मिश्रा, डीन मैनेजमेंट,डॉ.आर.पी महापात्रा डीन एडमिशन,डॉक्टर नवीन अहलावत डीन कैंपस, लाइफ व डॉक्टर अंचल मिश्रा, मैनेजमेंट से मौजुद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment