Thursday, 26 August 2021

शहीद मंगल पांडे राजकीय इंटर कॉलेज में हुआ करियर काउंसलिंग आयोजन।

मेरठ 26 अगस्त (चमकता युग) शहीद मंगल पांडे राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा सिविल सर्विस विषय पर एक करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। मेरठ मंडल की वरिष्ठ करियर काउंसलर एवं अमात्य आई.ए.एस पी.सी.एस एकेडमी की डायरेक्टर रितु भारती द्वारा छात्राओं को भविष्य में आने वाले प्रतियोगी माहौल के चलते प्रतिस्पर्धा से तैयार रहने के टिप्स दिए। सिविल सर्विस परीक्षा से संबंधित प्रश्न उत्तर को विशेष रूप से बताया। करियर काउंसलर रितु भारती ने कहा की आज हमको अनुशासित होकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने के प्रयास आज से और अभी से ही शुरू करने होंगे क्योंकि आज भारतवर्ष के अंदर बालक एवं बालिकाओं में अंतर समाप्त हो गया है जिसके चलते आप सभी छात्राओं को आगे बढ़कर एक ऐसे मुकाम पर पहुंचना है। जहां आप इस विद्यालय के नाम के साथ-साथ हमारे शहर का और देश का भी नाम रोशन कर सकें। रितु भारती ने टाइम मैनेजमेंट के ऊपर ज्यादा जोर दिया उन्होंने कहा कि यदि हम अपने 24 घंटे में से जितना ज्यादा से ज्यादा समय किताबें पढ़ कर दे सकते हैं, उतना समय दें । उन्होंने मोबाइल से दूर रहने की भी सलाह दी परंतु वर्तमान परिदृश्य में नई टेक्नोलॉजी एवं नए अवसरों के लिए केवल एक घंटा मोबाइल देखने पर जोर दिया। इस इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ.अंजू सिंह ने भी छात्राओं को भविष्य में अपना करियर चुनने के लिए अभी से तैयार रहने को कहा। करियर काउंसलिंग का आयोजन मेरठ के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित किया गया ।इस अवसर पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी शशिभूषण उपाध्याय द्वारा भी छात्राओं को करियर से संबंधित विशेष सम्बोधन के साथ - साथ कुछ विभागीय जानकारी दी गई।इस मौके पर विद्यालय की फाइनल ईयर के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...