Sunday, 29 August 2021

ब्यूटी पार्लर संचालिका से एक व्यक्ति को अश्लील बात करना पड़ा महंगा।

मेरठ 29 अगस्त(चमकता युग) ब्यूटी पार्लर संचालिका से फोन पर अश्लील बातें करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। संचालिका के पुलिसकर्मी जेठ,पति और अन्य परिजनों ने मनचले को उसके घर में घुसकर बुरी तरह पीटा।आरोपी के परिजनों व कालोनी वालों ने आरोपी को शारीरिक व मानिसक रूप से बीमार बताया है।पुलिस आरोपी को कंकरखेड़ा थाने ले गई,जहां पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई की गई। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र रोहटा रोड स्थित एक कालोनी निवासी महिला का पास में ही अपना ब्यूटी पार्लर है। महिला ने पुलिस को बताया कि ब्यूटी पार्लर के बाहर उसका मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। आरोपी व्यक्ति ने पार्लर की दीवार पर लिखे मोबाइल नंबर पर अपने मोबाइल से कॉल की। कई बार की कॉल पर ब्यूटी पार्लर संचालिका ने कोई रेस्पांस नहीं दिया। मगर, दूसरे दिन भी उसी नंबर से कॉल आई तो महिला ने रिसीव की। जिस पर आरोपी ने महिला से फोन पर अश्लील बातें की। महिला ने विरोध करते हुए कॉल काट दी। उसके बाद दिन-रात में कई बार कॉल आई और अश्लील बातें की गई। परेशान पार्लर संचालिका ने अपने पति और नोएडा में तैनात अपने पुलिसकर्मी जेठ को प्रकरण की जानकारी दी। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र रोहटा रोड स्थित एक कालोनी निवासी महिला का पास में ही अपना ब्यूटी पार्लर है। महिला ने पुलिस को बताया कि ब्यूटी पार्लर के बाहर उसका मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। आरोपी व्यक्ति ने पार्लर की दीवार पर लिखे मोबाइल नंबर पर अपने मोबाइल से कॉल की। कई बार की कॉल पर ब्यूटी पार्लर संचालिका ने कोई रेस्पांस नहीं दिया। मगर, दूसरे दिन भी उसी नंबर से कॉल आई तो महिला ने रिसीव की। जिस पर आरोपी ने महिला से फोन पर अश्लील बातें की। महिला ने विरोध करते हुए कॉल काट दी। उसके बाद दिन-रात में कई बार कॉल आई और अश्लील बातें की गई। परेशान पार्लर संचालिका ने अपने पति और नोएडा में तैनात अपने पुलिसकर्मी जेठ को प्रकरण की जानकारी दी।  महिला का पति, जेठ व अन्य लोग आरोपी के घर में घुस गए और उसे बुरी तरह पीटा। पड़ोसियों ने किसी तरह बीच-बचाव कराते हुए पीटने वालों से कहा कि आरोपी की दोनों किडनी खराब होने के साथ वह मानसिक रूप से भी बीमार है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां पीड़ित पार्लर संचालिका ने तहरीर दी। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी पर कार्रवाई की गई है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...