उन्होंने बताया कि आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया और पीड़िता को धमकी दी थी कि यदि उसने इस बारे में किसी को जानकारी दी, तो वे उसके पिता को गोली मार देंगे। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपने पिता की जान को खतरा होने के कारण यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन पिछले दिनों आरोपियों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद छात्रा के परिजन को घटना की जानकारी हुई। सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पंकज और चार-पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
Friday, 27 August 2021
छात्रा से किया गैंग रैप, वीडियो बना कर किया सोशल मीडिया पर अपलोड।
मेरठ 27 अगस्त(चमकता युग) मेरठ जिले के मवाना थाना क्षेत्र में पांच युवकों ने एक छात्रा के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक यौन संपर्क बनाने के बाद उसका बलात्कार करने की कोशिश की और बाद में इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।पुलिस क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर शुक्रवार को श्पीटीआई-भाषा को बताया कि थाना मवाना क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय छात्रा पंकज नाम के आरोपी से पहले से परिचित है। प्रताप सिंह ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर बताया कि छात्रा घटना के दिन यानी 18 अगस्त को पंकज से मिलने खेत गई थी तथा दो-चार और युवक वहां आ गये, जिसके बाद उन्होंने छात्रा के साथ अप्राकृतिक यौन संपर्क बनाने के साथ ही उससे बलात्कार की कोशिश की।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment