Sunday, 29 August 2021

नाबालिक लड़की से नशे में रख कर जीजा करता रहा दुष्कर्म।

मेरठ 29 अगस्त(चमकता युग) दो माह तक किशोरी को बंधक बनाकर जीजा ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई करने का भी आरोप लगाया। रविवार को पीड़िता किसी तरह बंधनमुक्त हुई और स्वजन को जानकारी दी।वह मौके पर पहुंचे और उसे लेकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपित युवक फरार है।लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी करीब छह साल पहले हापुड़ निवासी युवक से हुई थी। कुछ समय से दोनों में विवाद चल रहा है, जिसके चलते ही विवाहिता मायके में रह रही है। करीब दो माह पहले विवाहिता की नाबालिग बहन लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। रविवार सुबह अचानक उसका फोन आया और स्वजन को मामले की जानकारी दी। वह हापुड़ पहुंच गए और उसे लेकर लिसाड़ी गेट थाने आए। उसने पुलिस को बताया कि वह घर से सामान लेने जा रही थी। तभी रास्ते में जीजा मिल गए थे। वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। दो माह तक उसे बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसे नशे का इंजेक्शन देते थे। उसके साथ दुष्कर्म भी किया। हापुड़ में उन्होंने कहीं ओर रखा हुआ था। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस को भेजा था, लेकिन वह नहीं मिला। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने रविवार दोपहर कंट्रोल रूम को फोन कर सामूहिक दुष्कर्म की सूचना दी, जिस पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और थाने ले आई। वहां पहुंचते ही महिला बेहोश हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसने लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। बात नहीं मानने पर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। वहीं, इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि दुष्कर्म की बात गलत है। महिला ने मेडिकल कराने से भी मना कर दिया था। उसने कोई तहरीर भी नहीं दी है। वह नशे में थी, इसलिए आरोप लगा दिया था।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...