मेरठ 24 सितंबर (चमकता युग) पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष में माधव नगर मंडल के राजकीय सेक्टर शक्ति केंद्र पर एडवोकेट बृजमोहन के ऑफिस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट बृजमोहन रूहेला द्वारा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में पार्षद राकेश जैन,महानगर मंत्री ममता मित्तल उपस्थित रही। कार्यक्रम में उपस्थित मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा ने 32 कार्यकर्ताओं को नमो ऐप डाउनलोड कराया।इस दौरान ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जतिन राणा,युवा मोर्चा के अध्यक्ष नितिन गर्ग,किशोर शुक्ला,ओमपाल शर्मा,ललित गुप्ता,अतुल शर्मा,चिंटू अरोड़ा,राम निवास,सनी श्रीवास्तव,अनुराग कौशिक,टीटू पुरी आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment