मेरठ 24 सितंबर (चमकता युग) भारतीय जनता पार्टी जिला मेरठ द्वारा नरेंद्र मोदी के सम्पूर्ण जीवनव्रत पर आधारित एक परदर्शनी रामलीला ट्रस्ट भवन भैंसाली मैदान के सामने मेरठ कैंट पर आयोजित की गई। इसमें तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी व उनकी टीम के समस्त पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता बंधु अपने इष्ट मित्रों के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने नरेंद्र मोदी के जीवन काल पर आधारित इस प्रदर्शनी को देखा कैसे बाल्यावस्था से देश के प्रधानमंत्री बनने तक का सफर संपूर्ण हुआ। और हमारे देश का नेतृत्व करने के बाद हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में क्या-क्या बदला यह सब इस प्रदर्शनी में दिखाया गया है। जैसे कि अंतरिक्ष में आज भारत का दबदबा है अब से पहले भारत अंतरिक्ष में और देशों की तुलना में कहीं भी नहीं टिकता था। इसी तरह गरीब तबके को आयुष्मान योजना के द्वारा इलाज का अधिकार मिला जन-धन योजना में गरीब तबके के जिनका आज तक कभी बैंक में अकाउंट नहीं होता था उन सब के जीरो बैलेंस पर खाता खोले गए। काशी का कायापलट हुआ आज की तारीख में काशी जानी-मानी तीर्थ नगरी बन गई है इसी तरह गंगा को साफ सुथरा रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए। मां-बहनों तो धुए से दो-चार ना होना पड़े इसके लिए उज्जवला योजना लाई गई। जिन लोगो के ऊपर छत नहीं थी उन्हें अपना प्रधानमंत्री आवास योजना में घर मिला। जिनके पास जमीन थी मकान बना नहीं सकते थे उनके लिए आर्थिक मदद दी गई उनकी जमीन पर सरकार द्वारा घर बनवाए गए। पूरे देश में घर-घर शौचालय योजना को लागू किया गया इसी तरह की बहुत सारी योजनाएं जो भारत सरकार द्वारा संचालित है वह भी इस प्रदर्शनी में दिखाई गई। इस मौके पर भाजपा नेत्री सीमा श्रीवास्तव,महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी,मीडिया प्रभारी आसिफ सैफी,युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा,शम्मी राणा आदि मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment