Monday, 6 September 2021

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का काजी शादाब ने किया सम्मान।


मेरठ 06 सितंबर (चमकता युग) भारतीय उद्योग विकास व्यापार मंडल के अध्यक्ष व भाजपा नेता काजी शादाब ने सोमवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी से नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पर मुलाकात की  तथा पार्टी का पटका पहनाकर व बुके देकर सम्मान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने काजी शादाब से उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले चुनाव के लिए अभी से चुनाव प्रचार में जुटने का आह्वान किया तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में मुस्लिम समाज के वोट भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को दिलाने को कहा। इस मौके पर प्रमुख रूप से मुख्तियार अली गुड्डू,अफजाल  कुरेशी,वसीम अंसारी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...