Sunday, 19 September 2021

आर्य समाज सूरजकुंड मार्ग मेरठ में आर्यप्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश का सम्मान समारोह।

देवेंद्र पाल वर्मा प्रधान,आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश 5 मीराबाई मार्ग लखनऊ,पंकज जयसवाल मंत्री व अरविंद कुमार कोषाध्यक्ष का अभिनंदन पत्र,सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

मेरठ 19 सितंबर (चमकता युग) महानगर व जिले की सभी आर्य समाजों के मंत्री,प्रधान व कोषाध्यक्षों ने उपस्थित होकर सम्मान प्रतीक भेंट कर स्वागत किया। आर्यसमाज सालारपुर द्वारा सभी पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर रामपाल सिंह (अंतरंग सदस्य) एवं सत्यपाल सिंह (संरक्षक) द्वारा सम्मानित किया गया।प्रधान देवेंद्र पाल वर्मा का उद्बोधन हुआ। उन्होंने कहा स्वामी ऋषि दयानंद ने कहा था कि तमाम कुरीतियों के खिलाफ आर्य समाज के लोगों को आवाज उठानी चाहिए जिसमें हमारे नौजवान आजकल शराब और अन्य दुर्व्यसनों में आकर अपना जीवन खराब कर रहे हैं। आर्य समाज ने पहले भी मदिरा के खिलाफ एक व्यापक आंदोलन किया था और आने वाले समय में भी समाज में हो रही कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।आपने देखा होगा जब देश कोरोना जैसी भयानक बीमारी से जूझ रहा था हमारे ऋषि मुनियों ने एक परंपरा हमको दी थी-यज्ञ करने की परंपरा,उसी को ध्यान में रखते हुए हर घर में यज्ञ करने का आह्वान हम लोगों ने किया और अब बड़े स्तर पर पूरे प्रदेश के अंदर इसका प्रचार प्रसार करेंगे। सभी आर्य समाज के क्षेत्र की तमाम बुनियादी जरूरी मुद्दों को लेकर आवाज उठाएं,अधिकारियों से मिले क्योंकि आर्य का यह सच्चा धर्म है कि समाज के काम आए। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.आर.पी सिंह चौधरी प्रधान केंद्रीय आर्य समाज मेरठ महानगर ने की। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से क्रमशः डॉ.आर.पी सिंह चौधरी व हरबीर सिंह सुमन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामपाल सिंह अंतरंग सभा सदस्य आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश,सत्यपाल सिंह संरक्षक आर्य समाज सालारपुर,श्रीचंद चौहान प्रधान आर्य समाज सूरजकुंड,आनंद प्रकाश त्यागी,अरविंद शर्मा,करुणेश आनंद,राजेश सेठी मंत्री केंद्रीय आर्य सभा,चंद्रकांत प्रधान सदर,हरवीर तालियान प्रधान साकेत,सुशील बंसल मंत्री आर्य समाज बुढ़ाना गेट,सुशील आर्य,राम सिंह जाखड़ जागृति विहार,वी.एस ढाका आर्य समाज श्रद्धापुरी,राजपाल सिंह दौराला,ऋषि पाल आर्य प्रधान आर्य समाज कुनकुरा,नरेंद्र कुमार एडवोकेट हस्तिनापुर,नीरा तोमर(प्रधानाचार्य मल्लू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलिज) दौराला,अनीता चौधरी मेरठ,रजनी महाजन,अरुण महाजन,अभिनय चौधरी,अभिनव आदि।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...