Sunday, 31 October 2021

पटना के रवि रंजन को मिला इंडियाज रीजनल पी.आर अवार्ड-2021।

पटना 31 अक्टूबर (चमकता युग) देश के अग्रणी डिजिटल प्लेटफार्म ट्रूपल-वॉइस फॉर रिवोल्यूशन द्वारा आयोजित, इंडियाज रीजनल पी.आर अवार्ड 2021, 40 अंडर 40 के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। जिसमें भारत की प्रमुख पी.आर कंपनी पी.आर 24x7 के सीनियर मैनेजर, पी.आर, रवि रंजन, पटना(बिहार) को प्रतिष्ठित रीजनल पी.आर अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवार्ड सी.एस.आर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है। आई.आर.पी.आर.ए द्वारा इन अवार्ड्स को 8 श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया था। जिनके अंतर्गत सी.एस.आर में उत्कृष्टता समेत स्टार्टअप्स के लिए लीडिंग पी.आर कैंपेन, क्राइसिस कम्युनिकेशन्स, एक्सीलेंस इन लोकल ब्रांड पी.आर कैंपेन आदि श्रेणियां शामिल थी। आई.आर.पी.आर.ए के पहले संस्करण में देश के 24 से अधिक राज्यों से 360 आवेदकों के आवेदन प्राप्त हुए थे। ये पुरस्कार इन पी.आर पेशेवरों द्वारा वर्षों से किए गए सराहनीय कार्यों के मूल्यांकन एवं स्वीकृति प्रदान करने के रूप में प्रस्तुत किये गए। आई.आर.पी.आर.ए  2021 के विजेताओं का चयन एक प्रतिष्ठित जूरी पैनल द्वारा किया गया जिसमें प्रसिद्ध जनसंपर्क पेशेवर, विशेषज्ञ, पत्रकार, कॉर्पाेरेट कम्युनिकेशन एक्सपर्ट्स आदि शामिल थे।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...