मेरठ 31 अक्टूबर (चमकता युग) कंकरखेडा नंगलाताशी निवासी बी.एम.पी विचार धारा से जुडे भरत सिंह जाटव के परिवार वालों को सांत्वना देने पहुंचे बहुजन मुक्ति पार्टी के आर.डी गादरे। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर.डी गादरे पहुंचे नंगलाताशी भरत सिंह जाटव जोकि बहुजन मुक्ति पार्टी की विचार धारा से जुडे हुए थे अचानक ह्दयघात के कारण मृत्यु हो गई थी। यह सुनकर अपनी टीम के साथ कंकरखेडा नंगलाताशी ग्राम पहुंचे और उनके परिवार वालों को सांत्वना दी। मौके पर आर.डी गादरे, मदनलाल गौतम, ओमप्रकाश भूषण, रंजीत, अर्जुन, रोहित, मुकेश कश्यप, दीपक, मीनू, रहीसुददीन, गुड्डन, प्रमोद कुमार गौतम, आसिफ सैफी, अमान खान, मुस्तफा, ओमकरन, आदिल मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment