मेरठ 27 अक्टूबर (चमकता युग) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में आगामी 30 अक्टूबर 2021 को भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिये विश्वविद्यालय प्रबंधन जोर-शोर से तैयारियों में लगा हुआ है, शिक्षकों से लेकर छात्र छात्राओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी सम्बन्ध में सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में कुलपति प्रोफेसर एमरेटस डा.वी.पी सिंह एवं दीक्षांत आयोजन समारोह के मुख्य समन्वयक व डेन्टल कॉलिज के प्राचार्य डा.निखिल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सम्पूर्ण रुपरेखा की जानकारी दी। कुलपति प्रोफेसर एमरेटस डा.वी.पी सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थी जीवन का स्वर्णिम पल होता है और सुभारती विश्वविद्यालय इसे विशेष बनाने हेतु एवं कोविड प्रोटोकॉल के अर्न्तगत भव्य स्तर पर हाईब्रिड माध्यम से आयोजित कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना के कारण दीक्षांत समारोह आयोजित नही हो पाया था लेकिन इस बार कोरोना की सावधानियों पर अमल करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। दीक्षांत समारोह के मुख्य समन्वयक डा.निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि सत्र के 2020 दीक्षांत समारोह में 1284 स्नातक,344 परास्नातक, डिप्लोमा 163, पी.एच.डी 42 आदि सहित विभिन्न कोर्साे की उपाधियां देकर छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 82 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किये जाएंगे एवं 19 विद्यार्थियों को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र दिये जाएंगे तथा सर्वांगीण रूप से सबसे उत्तम छात्र छात्रा को बेस्ट गर्ल व बेस्ट बॉय के खिताब से सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में पी.एच.डी शोधार्थी एवं परास्नातक छात्र शारीरिक रूप से एवं अन्य स्नातक छात्र आभासी (वर्चुअल) रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर कुलसचिव डी.के. सक्सैना,दीक्षांत समारोह के सहायक समन्वयक डा.सत्यम खरे उपिस्थत रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment