Wednesday, 27 October 2021

वेंक्टेश्वरा का प्राथमिक चिकित्सा शिक्षा के लिए ’’फर्स्ट एड कॉउन्सिल ऑफ इण्डिया’’ के साथ करार।


यह करार प्रधानमन्त्री जी के ’’आयुष्मान भारत एवं स्वस्थ भारत-स्वच्छ भारत’’ के संकल्प को आगे ले जाने का काम करेगा-डा.सुधीर गिरि,चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह।

मेरठ/गजरौला 27 अक्टूबर (चमकता युग) श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान का देश भर में ’’प्राथमिक चिकित्सा शिक्षा’’ प्रशिक्षण देने वाली संस्था ’’फर्स्ट एड काउन्सिल ऑफ इण्डिया’’ के साथ प्राथमिक चिकित्सा शिक्षा के सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए शैक्षणिक करार हुआ। शैक्षणिक करार एवं विवरण पत्रिका विमोचन कार्यक्रम का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, कुलपति प्रो.पी.के भारती, डा.एस आलम, कुलसचिव डा.पीयूष पाण्डे आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि प्रधानमन्त्री के कुशल नेतृत्व में ’’आयुष्मान भारत,स्वस्थ भारत-स्वच्छ भारत’’ जैसी योजनाओ से स्वास्थय सेवाओ में शानदार एवं प्रभावी तेजी आयी है, लेकिन यदि अन्तोदय तक (देश के अन्तिम छोर तक) स्वास्थ्य सेवाओ को पहुचाना है, तो हमे प्राथमिक स्तर पर जाकर इन स्वास्थ्य सेवाओ को ऊपर लाना होगा। विमोचन कार्यक्रम को प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, कुलपति प्रो.पी.के भारती, एफ.ए.सी.आई के चेयरमैन डा.एस आलम, कुलसचिव पीयूष पाण्डे ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर मेरठ परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव, एडमिशन निदेशक अलका सिंह, डा.एम.एन खान, शिवानी कालरा, जतिन आनन्द, डा.राजेश सिंह, विकास कौशिक, प्रदीप कुमार, अरूण गोस्वामी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...