Thursday, 7 October 2021

अखिल भारतीय कामगार फेडरेशन का गठन शिघ्र।


मोदीनगर 07 अक्टूबर (चमकता युग) राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा ने कहा कि शिघ्र ही एक संगठन का गठन किया जायेगा । इस संगठन का नाम अखिल भारतीय कामगार फेडरेशन होगा।इस संगठन का मुख्य उद्देश्य असंगठित मजदूरों,मनरेगा मजदूरों,किसान मजदूरों,संविदा कर्मचारियों,खोखा पटरी वाले,ठेली वालों आदि की समस्याओं को तहसील,जिला, मण्डल,प्रदेश व केन्द्र स्तर पर समस्याओं का निराकरण करवाने के लिए मजदूरों की आवाज को प्रमुखता से उठाया जायेगा। यह संगठन वार्ड से लेकर केन्द्र स्तर का होगा। अब मजदूरों को आपनी समस्याओं का समाधान करने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...