मेरठ 20 अक्टूबर (चमकता युग) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 21.10.2021 को ‘‘अखण्ड भारत का स्वतन्त्रता दिवस‘‘भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रातः 08:30 बजे प्रभात फेरी निकलेगी एवं प्रातः10 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। उसके बाद अतिथियों का उद्बोधन होगा व विश्वविद्यालय के विद्यार्थी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। समारोह तीन सत्रों में आयोजित किया जाएगा,जिनमें ज्ञानवर्धक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही अखण्ड भारत के इतिहास व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के बलिदान एवं उनके शौर्य की गाथा से सभी को रूबरू कराया जाएगा। पहला सत्र प्रातः10:30 बजे से 12:30 बजे तक,दूसरा सत्र 02:00 बजे से 03:30 बजे तक एवं तीसरा सत्र 03:30 बजे से 05:30 बजे तक होगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शाम 5:30 बजे ‘‘बीटिंग दी रिट्रीट‘‘ समारोह होगा जो मेरठ की क्रांतिधरा के लिये गौरवान्वित पल होगा। संपूर्ण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम कोरोना की समस्त सावधानियों पर अमल करके आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के पोत्र श्री चन्द्र कुमार बोस मुख्य अतिथि के रूप में सपरिवार पधारेंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment