Wednesday, 20 October 2021

विनती करने पर भी नही हुआ शादी का पंजीकरण।



मेरठ 20 अक्टूबर (चमकता युग) विपुल सिंघल ने बताया है की मैं अपनी भतीजी की शादी का पंजीकरण कराने के लिए रजिस्ट्रार प्रथम के दफ्तर मेरठ विकास प्राधिकरण पहुंचा। वहां पर स्टाफ को बतलाया गया कि हमारी बिटिया श्रेया का विवाह निपुण के साथ 19 अक्टूबर 2021 को संपन्न हो चुका है,तथा विदेश जाने के उद्देश्य से रजिस्ट्रार दफ्तर का पंजीकरण सर्टिफिकेट आवश्यक है। हमें बताया गया कि वकीलों की हड़ताल के चलते किसी भी प्रकार का कार्य इस दफ्तर में नहीं होगा,दफ्तर की रजिस्ट्रार अंजलि से निवेदन किया गया कि आप के दफ्तर में जमीन की खरीद-फरोख्त के रजिस्ट्रेशन होते हैं,कन्या का विवाह इस श्रेणी में नहीं आता है ना ही किसी भी प्रकार के वकील की इस पंजीकरण में आवश्यकता होती है। हाथ जोड़कर निवेदन करने के बावजूद भी यहां के कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार के सहयोग से मना किया गया। वही विपुल सिंघल ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि कन्याओं के सशक्तिकरण की बात करने वाली सरकार द्वारा कन्या के विवाह के पंजीकरण को जमीन की खरीद-फरोख्त के दफ्तर में रखा है यह गलत है। कन्या के विवाह का पंजीकरण किसी अन्य दफ्तर में होना चाहिए जहां पर किसी भी प्रकार की हड़ताल की तथा सरकारी अवकाश के समय भी विवाह के पंजीकरण का कार्य होता रहे। महिलाओं के लिए यह सुविधा दी जानी अति आवश्यक है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...