Tuesday, 19 October 2021

न्यूटीमा अस्पताल में हुआ निशान रहित स्तन सर्जरी की सजीव कार्यशाला का आयोजन।


मेरठ 19 अक्टूबर (चमकता युग) गढ़ रोड स्थित न्यूटीम अस्पताल में दोपहर 12:00 बजे निशान रहित स्तन सर्जरी की सजीव कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन के पश्चात डा.सुधि अग्रवाल कांबोज ने इस नवीन तकनीक के विषय में बताया। तत्पश्चात डा.रोहन खंडेलवाल व डा.सुधि ने निशान रहित स्तन की गांठ की सर्जरी दिखाई। अंत में ब्रेस्ट कैंसर मरीजों की सेवा में कार्यरत कर्मचारी नंदकिशोर,सतेंदर, अंजलि,जहांगीर को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्तन तथा ‌एण्डोक्रीन सर्जरी विभाग,न्यूटीमा अस्पताल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डा.वी.बी भटनागर,डा.बी.पी सिंघल,डा.मंजुला लखनपाल,डा.शांति स्वरूप डा.मेधावी तोमर,डा.विशाल सक्सेना,डा.मनीष त्यागी,डा.अनिल कपूर,डा.पी.के कंबोज,डा.अनिल पवार, डा.संदीप गर्ग,डा.श्वेता गर्ग,डा. अनुपमा उपाध्याय,डा.रोहित कंबोज,डा.शालीन शर्मा,डा.शरद चंद्र,डा.चारू गर्ग,डा.मोनिका गर्ग आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...