मेरठ 26 अक्टूबर (चमकता युग) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा एलुमनी मीट 2021 का आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डा.सुधीर त्यागी व सभी शिक्षकों के द्वारा माँ सरस्वती की वन्दना एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। विभागाध्यक्ष डा.सुधीर त्यागी ने सभी पुरातन विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अपने सम्बोधन में एलुमनी मीट के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया। इस अवसर पर पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के वर्तमान छात्र-छात्राओं के द्वारा पुरातन छात्रों के स्वागत मे रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके पश्चात सभी पुरातन छात्रों ने अपनी उपलब्धियों तथा अनुभवों को अन्य छात्र-छात्राओं के समक्ष साझा किया। विभागाध्यक्ष डा.सुधीर त्यागी ने विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए छात्रों को ट्रेनिंग व प्लेसमैंट में विभाग द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं के विषय में जानकारी दी व साथ ही उन्होनें बताया कि विभाग के पास आउट विद्यार्थी देश की विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में सेवारत हैं। इस अवसर पर विभागीय ट्रेनिंग व प्लेसमैंट सेल के द्वारा विद्यार्थियों को पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र मे जॉब की सम्भावनाओं व उन्हें प्राप्त करने के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण डा.जावेद खान,डा.सपना शर्मा,डा.अल्पना व आरती आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी वर्तमान तथा पुरातन छात्र-छात्राओं ने भरपूर सहयोग दिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment