मेरठ 26 अक्टूबर (चमकता युग) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय एवं शिक्षा विभाग के द्वारा पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.डा.वी.पी सिंह ने दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो.डा.शल्या राज, प्रतिकुलपति प्रो.डा.विजय वधावन एवं एन.सी.सी-22 गर्ल्स बटालियन के कर्नल पंकज साहनी रहें। संकाय अध्यक्ष प्रो.संदीप कुमार ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वही शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.अनोज राज ने पुरातन छात्रों के साथ उनके अनुभवों के विषय में चर्चा की व उचित मार्गदर्शन देते हुए,भविष्य के लिए बधाई दी। इस कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक पुरातन छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। छात्रों ने अपने छात्र जीवन के विभिन्न अनुभवों को इस मंच के माध्यम से साक्षा किया और अपने गुरूजनों को सही मार्गदर्शन हेतु धन्यवाद दिया। वर्तमान अध्ययनरत छात्र-छात्रओं द्वारा विभिन्न सास्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में विभाग के सभी शिक्षक,शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment